उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति के बाद योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के विस्तार पहले सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। नये वर्ष पर मुख्यमंत्री योगी और पीएम मोदी के बीच पहली मुलाकात करीब एक घंटे की रही।
देश आज 76वां संविधान दिवस मना रहा है। इस मौके पर संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में खास समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में ये समारोह हुआ। सुबह 11 बजे से आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और दोनों सदनों के सांसद शामिल हुए।
बिहार चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने शनिवार को दिल्ली में मंथन किया। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई बैठक में राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और अजय माकन मौजूद रहे।
मुंबई से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट 5 घंटे लेट हो गई है। इस फ्लाइट को सुबह 6.30 बजे मुंबई से रवाना होना था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण उड़ान नहीं भर पाई है। एअर इंडिया ने कहा है कि यह फ्लाइट अब दोपहर 1 बजे उड़ान भरेगी। टेकआफ में देरी के कारण यात्री परेशान नजर आए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर बने 184 नए टाइप-7 बहुमंजिला फ्लैट्स का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सिंदूर का पौधा भी लगाया। यह परिसर सांसदों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
तिरुवनंतपुरम से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट को उस वक्त चेन्नई डायवर्ट करना पड़ा, जब क्रू को रास्ते में खराब मौसम के कारण संदिग्ध तकनीकी खराबी का पता चला। एयरलाइन ने पुष्टि की है कि उड़ान चेन्नई में सुरक्षित उतर गई और विमान की जरूरी जांच की जा रही हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने नकदी बरामदगी मामले में जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका को खारिज कर दिया है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एजी मसीह की पीठ ने कहा कि जस्टिस वर्मा का आचरण भरोसेमंद नहीं है, इसलिए उनकी याचिका पर विचार नहीं किया जा सकता।




















